शहजाद आलम जिला संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा बेलगाम महंगाई के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरन शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों ने किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, कर्मचारी एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।
जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता अनिल सिंह अन्नू एवं सादिक अहमद ने ने कहा कि आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर केंद्र सरकार ने जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लगातार सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।
जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव, सतीश चन्द्र त्रिपाठी एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। खाद्य पदार्थों से लेकर परिवहन तक हर वस्तु महंगी होती जा रही है। सरकार को तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस के दाम कम कर जनता को राहत देनी चाहिए।
इस अवसर पर बदरे आलम, जिल्ले गालिब, सुदामा प्रसाद, रियाज़ मनिहार, डॉ प्रमोद कुमार, इश्तियाक चौधरी, संतोष त्रिपाठी, होरी लाल श्रीवास्तव, बीपत राम शर्मा, ओमप्रकाश दूबे, ज्योतिमा शुक्ला, मुकेश चौबे, रितेश त्रिपाठी, मोहम्मद याकूब, हरि प्रकाश, जोखन प्रजापति, संतोष चौधरी, शौकत अली, जुबैर खान, त्रियुगी शर्मा, भीखु गौड़, आलोक कुमार, उबैदर्रहमान, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।