बरेली।
आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को जनपद में शांति सौहार्द और कानून व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए आज विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिला अधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने के कड़े निर्देश दिए गए बैठक के दौरान त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा गया त्योहार के दौरान जिले के सभी क्षेत्रों में सुचारू बिजली आपूर्ति और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं साफ-सफाई को नगर निगम और संबंधित निकायों को पर्व के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया है कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को खुले में न फेंकने और उनका त्वरित व सुरक्षित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को पाबंद किया गया है ताकि गंदगी और बीमारियां न फैलें बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगी ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक आपत्तिजनक या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन बेहद सख्त रुख अपनाएगा अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी जिला प्रशासन ने पीस कमेटी के सदस्यों और संभ्रांत नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या प्रशासन को सूचित करें!
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल