दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव के नेशनल हाईवे-39 पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई ,जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में घायल हुए दोनों में भुनेश्वर केशरी (60)पुत्र हरिहर प्रसाद निवासी बड़गवा थाना चोपन और पन्ना लाल केशरी (65) पुत्र स्व. रामदेव निवासी जोरवा थाना जुगैल चोपन शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों लोग किराना संबंधित सामान लेने दुद्धी बाजार आ रहे थे ,की रजखड़ गांव में स्पीड ब्रेकर के पास बाइक की संतुलन बिगड़ गई और दोनों अचानक गिर गए। घटना में दोनों के सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस 102 भेजी गई। ईएमटी कुसुम यादव और चालक विजय राजभर ने दोनों घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के देखरेख में उनका उपचार जारी है। डॉ. सिंह ने बताया कि घायलों को सिर पर गंभीर चोटें हैं और उनकी स्थिति के अनुसार आगे का इलाज किया जाएगा।
घटना की सूचना एम्बुलेंस कर्मचारियों ने परिजनों को दी। घटना की सूचना पर सीएचसी में परिजनों की भीड़ जुटी रही ।