दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
स्थानीय कचहरी के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में आज बृहस्पतिवार को संयुक्त बार संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल बार संघ के अध्यक्ष पंडित राम लोचन तिवारी ने की। बैठक में अधिवक्ताओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
पंडित राम लोचन तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता वेलफेयर शुल्क में वृद्धि की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अधिवक्ताओं को (सीपीओ) CPO नंबर नहीं मिला है, वे कचहरी परिसर में आकर स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस नहीं करेंगे और किसी मुवक्किल के कार्य भी नहीं करेंगे ,ऐसे अधिवक्ता केवल अपने सीनियर अधिवक्ता के साथ चैंबर में मौजूद रह सकते हैं।
बैठक में अधिवक्ताओं ने पेशे से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी अपने-अपने विचार प्रकट किए और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे,नंदलाल गुप्ता,जितेंद्र श्रीवास्तव, विजय सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामपाल चौधरी, प्रभु सिंह, आशीष गुप्ता, अभिनव जयसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।