सोनभद्र।
जनपद में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आज कई निरीक्षकों के कार्यस्थलों में प्रशासनिक परिवर्तन किए। ये स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और नए अधिकारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं ,निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक रायपुर से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोन से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक चोपन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोन नियुक्त किया गया है।निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता को पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक चोपन नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि ये प्रशासनिक बदलाव जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता के मद्देनजर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नई तैनाती से पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी और जवाबदेही बढ़ेगी।