दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
स्थानीय तहसील के उप निबंधक कार्यालय के सब-रजिस्ट्रार का जिले से बाहर ललितपुर स्थानांतरण हो गया है। प्रशासनिक हलकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी तक उक्त पद पर किसी नए अधिकारी की तैनाती के संबंध में कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है।
बताया गया है कि स्थानांतरित सब-रजिस्ट्रार लगभग एक वर्ष से दुद्धी में पदस्थ थे। उनकी ट्रांसफर के बाद यह पद रिक्त हो गया है, जिससे कार्यालय में कार्यभार और दस्तावेज़ी प्रक्रियाओं पर असर पड़ने की संभावना बताई जा रही है। स्थानीय नागरिक और कार्यालय कर्मचारी जल्द से जल्द रिक्त पद पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं ताकि रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्य बिना बाधा के चल सके।