देवरिया से बड़ी खबर
विकास भवन देवरिया परिसर में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मंच पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
सुंदरकांड पाठ के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश मिलता है।
ब्यूरो चीफ – अखिलेश दुबे, देवरिया