गुप्त सूचना के आधार पर सीतामढ़ी जिला के परसौनी थानांतर्गत एक टेम्पो से 223.8 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिले में पहली बार इतनी भारी संख्या में शराब के साथ महिला तस्कर पकड़ी गई है। इनसे जुड़े और लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की बात थानाध्यक्ष द्वारा कही जा रही है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर