ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट जिला बस्तर छत्तीसगढ़
जगदलपुर
जिले के विकासखंड बस्तर अंतर्गत ग्रामीण अंचल खोरखोसा में बुधवार को सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौजूद होकर सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन पत्र दिए गए, जिन पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया और शेष आवेदनों के समयबद्ध निपटारे हेतु आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुंतला कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिधियों के साथ ही एसडीएम श्री गगन शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत श्री भानुप्रताप चुरेंद्र तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने शिविर को शासन-प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बताया और ग्रामीणों से अपनी समस्याओं व मांगों के बारे में अवगत कराने का आग्रह किया।
इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया। जिसके तहत डिजिटल पट्टा वितरण, फौती नामांतरण, आयुष्मान कार्ड से लेकर कृषि, उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को मदद और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों को सहायता प्रदान की गई। इस दौरान श्रम विभाग की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत हीरालाल को एक लाख रुपए का चेक सहित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजनान्तर्गत कुमारी जिनेश्वरी बघेल को 20 हजार रूपए एवं मिनीमाता महतारी जतन योजनांतर्गत श्रीमती देवकी साहू को 20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। राजस्व विभाग के द्वारा गोपालराम, चैतन, घनश्याम, कोयताबाई, कपिल सिंह सहित 10 भूस्वामियों को डिजिटल पट्टा और बुदसन कश्यप, सोनदई, बीरसिंग, नकछेदी सहित 10 भूस्वामियों को खसरा एवं बी-वन प्रदाय किया गया। इसके साथ ही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेटावण्ड द्वारा खरीफ 2026 के लिए गोपाल, माड़ियाराम, सम्मत, मनोज कुमार सहित 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 13 लाख 38 हजार रुपए से अधिक राशि की खाद-बीज एवं अन्य आदान सामग्री वितरित की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह खोरखोसा एवं माँ बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह खोरखोसा को पाँच-पाँच लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।उद्यान विभाग से परिश्वर, पुरनसिंह, देवेन्द्र सहित 10 हितग्राहियों को बीज मिनिकिट एवं अन्य आदान सामग्री वितरित किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलस्ती, आना, कन्हई राम कश्यप व हेमकुमारी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।साथ ही जय सिंह, चैतराम, नरसिंगा, शोभा सिंग का नेत्र परीक्षण तथा लक्ष्मण सिंह, रमेश एवं शोभा सिंह का सिकलसेल जांच कर उपचार किया गया।साथ ही दो क्षय पीड़ितों को फ़ूड बास्केट व डमरू सिंह को बैसाखी प्रदान किया गया।इसके साथ ही छह हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना प्रदाय करने की मौके पर स्वीकृति दी गई। वहीं मत्स्य पालन विभाग द्वारा विश्रामपुरी के मत्स्यपालक फुलचंद एवं बलराम को आइसबाक्स वितरित किया गया।