रिपोर्टर : जाकिर जंकार : आहवा डांग
डांग जिले के आहवा तालुका स्थित बंधारपाड़ा बालवाड़ी में आज निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विशेष रूप से एनीमिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर ग्रामीणों को मार्गदर्शन दिया गया।
इस शिविर में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ खून की कमी (एनीमिया) के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा लोगों को पौष्टिक आहार, आयरन की गोलियां तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में समझाया गया।
शिविर में विजन केयर प्रोजेक्ट के अंतर्गत नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 291 ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। वहीं 170 लाभार्थियों को मौके पर ही चश्मों का वितरण किया गया। जिन लोगों की दोनों आंखों का नंबर अलग-अलग पाया गया, उनके ऑर्डर दर्ज कर लिए गए हैं और उन्हें जल्द ही चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में Shrimad Rajchandra Hospital and Research Centre तथा Sarv Mangal Family Trust द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।