ब्रेकिंग न्यूज
सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में थाना क्षेत्र के भटौलिया बांध के समीप से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरि ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में परसौनी पंचायत के भटौलिया बांध के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भटौलिया निवासी हुसैनी मियां के 46 वर्षीय पुत्र जाजुल मियां के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार जाजुल मियां के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार जाजुल मियां से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत सीतामढ़ी जेल भेज दिया है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
रिपोर्टर