अल जजीरा की भारत विरोधी खबर हेलो पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेवली ने तीखा पलटवार किया है।
मौलाना शहाबुद्दीन ने अपने बयान में कहा कि भारत में मुसलमान पूरी आज़ादी और अमन-चैन के साथ अपने धार्मिक त्योहार मनाते हैं। बकरा ईद पर देशभर में ईद-उल-अजहा की नमाज़ और कुर्बानी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी धर्मों को बराबरी का हक देता है। यहां मुस्लिम समुदाय को अपने रीति-रिवाज निभाने की पूरी स्वतंत्रता है। विदेशी मीडिया भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।
मौलाना रज़वी के मुताबिक देश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा मजबूत है और त्योहारों में प्रशासन व जनता का सहयोग मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि विदेशी मीडिया की रिपोर्ट पर आंख बंद कर भरोसा न करें, बल्कि देश की वास्तविक स्थिति देखें।
मौलाना ने कहा कि भारत में लोकतंत्र मजबूत है और सभी समुदाय धार्मिक अधिकारों के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं।
प्रमोद शर्मा ब्यूरो बरेली