चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने अमित सैनी को गुरुग्राम जोन का, बिन्दर दनोदा को हिसार जोन का, गगन हरियाणवी को रोहतक जोन का हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक (Additional Director) नियुक्त किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
जारी आदेशों के अनुसार, अतिरिक्त निदेशक के रूप में अमित सैनी, बिन्दर दनोदा, गगन हरियाणवी की नियुक्ति पर वही मानक नियम एवं शर्तें लागू होंगी, जो राजनीतिक एवं संसदीय कार्य विभाग द्वारा सदस्यों के लिए निर्धारित की गई हैं। इन शर्तों को अतिरिक्त निदेशकों पर भी लागू माना जाएगा।
यह नियुक्ति संबंधी आदेश 29 मई 2026 को चंडीगढ़ से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित के. अग्रवाल की ओर से जारी किए गए। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेज दी गई है।
पुष्पा रानी रिपोर्टर कैंथल