सहारनपुर- अंबेटा
संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा अंबेटा पहुंचे और स्व. पूनम मित्तल जी के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की *इस दुःख की घड़ी में जयवीर राणा ने परिवार को आश्वस्त किया कि संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अपनी ओर से एवं प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को ढांढस बंधाया। जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा
एक मां का अपराधी के द्वारा कत्ल” – इसके मायने सिर्फ एक हत्या नहीं हैं*यह एक परिवार, एक समाज और पूरी मानवता पर हमला है
जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा:
पुलिस प्रशासन इस जघन्य हत्याकांड का तुरंत खुलासा करे और सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करे व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा।
जयवीर राणा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि –
अपने प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे अवश्य लगवाएं।
दुकान/प्रतिष्ठान पर कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं।
एक जागरूक व्यापारी बनकर ही हम अपने व्यापार और परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। इससे अपराध पर भी अंकुश लगेगा।
व्यापारी की सुरक्षा, संगठन की प्राथमिकता है। बहन पूनम मित्तल जी को न्याय दिलाने के लिए व्यापार मंडल हर स्तर पर संघर्ष करेगा इस अवसर जिला चेयरमैन महावीर गुप्ता पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज युवा जिला अध्यक्ष जोली प्रजापति युवा जिला महामंत्री दिव्य लोक त्यागी नकुड इकाई के अध्यक्ष रजनीश सिंगल महामंत्री वैभव गोयल आदि सभी उपस्थित रहे
जयवीर राणा
जिला अध्यक्ष
संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.)
सहारनपुर
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़