उरई(जालौन):
(अनिल कुमार ओझा/ITN news)
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जालौन द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय जालौन को दिया गया। जिसमें ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को आ रही समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट को बिंदुवार अवगत कराया। प्रमुख मांगों में अधिकारियों को अवगत कराया जिसमें बाजार के अन्दर छोटे वाहनों को माल डिलेवरी के लिए छूट एवं शहर के अन्दर ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की जाय।सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा। उरई नगर मैं जगह जगह लगी बेरिकेडिंग के संबंध में भी विस्तृत चर्चा हुई। ज्ञापन मैं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री तरुण तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश प्रजापति जी जिला उपाध्यक्ष श्री सुशील जायसवाल जी कोषाध्यक्ष श्री राजेश दिवोलिया जी जिला संगठन मंत्री श्री अन्नी कुरेले जी शुक्ला ट्रांसपोर्ट से हरि बाबू शुक्ला जी सहित तमाम व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।