सिहोरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिघुली में अवैध शराब का व्यापार जोरों पर चल रहा है ग्राम पंचायत भवन से लगे हुए भवन से अवैध शराब का संचालन किया जा रहा है जिससे ग्राम पंचायत में आने ग्राम वासियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है वहीं ग्राम पंचायत में आने वाली महिलाओं को अधिक दिक्कत होती है ग्राम पंचायत द्वारा काफी बार लिखित शिकायत करने के बाद भी मयखाना को बंद नहीं कराया गया है अगर इसी तरह की स्थिति बनी रही तो ग्राम पंचायत में आने वाले हितग्राहियों पर कोई भी घटना घटित हो सकती है वही ग्राम पंचायत में आने वाली महिलाएं अपने आपको असहज महसूस कर रही है क्या प्रशासन द्वारा हो पायेगी कोई कार्रवाई या इसी तरह चलता रहेगा मयखाना
सुशील दुबे संवाददाता
आई टी एन नेशनल सिहोरा