मोतिहारी
इस विशेष अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और बच्चों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर एवं सीनियर विंग के कुल 125 स्काउट गाइड एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी कला और रंगों के माध्यम से पृथ्वी को हरा-भरा बनाने, जल संरक्षण और प्रदूषण मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बेहद आकर्षक और प्रेरणादायक पेंटिंग्स बनाईं। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्र-छात्राओं को 5 जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य समारोह के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह पूरा कार्यक्रम जिला मुख्य आयुक्त रत्नेश्वरी शर्मा के कुशल निर्देशानुसार संपन्न हुआ, जिसका मंच संचालन राष्ट्रपति अवार्डेड स्काउट लोकनाथ कुमार ने अत्यंत कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता जिला वन पदाधिकारी राजकुमार शर्मा थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर संबोधित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों, जिनमें उप सभापति अजहर हुसैन अंसारी, उप सभापति मुरारी पाण्डेय और वार्ड आयुक्त प्रतिनिधि शामिल थे, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने विचारों से बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण और स्वच्छता अपनाने पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में संयोजक मंडल के राजकिशोर पासवान [जिला आयुक्त (AR)] तथा सदस्य केशव कृष्ण (मुख्यालय आयुक्त), अरुण कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष) एवं अभिजीत कुमार (सह सचिव) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व, आए हुए अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) दीपक कुमार गुप्ता, गाइड कैप्टन चाँदनी कुमारी, सीनियर गाइड रितिशा राज और सीनियर स्काउट अंकित कुमार, अनिश कुमार, आयुष कुमार तथा अनुराग कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करने के लिए स्काउट शिक्षक नरेन्द्र कुमार, रामबाबू प्रसाद, बसंत कुमार राय, कौशल किशोर महतो, मिनाक्षी और मुकेश कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल समापन पर चंदा वर्मा, कार्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भारत स्काउट और गाइड के सक्रिय सदस्यों द्वारा सभी मुख्य अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकों और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया
बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह