बारिपदा
स्थानीय वार्ड संख्या-15 स्थित पूर्णचंद्रपुर मैदान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में गैंगस्टार-11 ने कुलियाना वॉरियर्स को 3 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कुलियाना वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 105 रन बनाए। टीम की ओर से लोकनाथ पृष्टि ने 24 तथा राजकुमार बेहरा ने 20 रन का योगदान दिया। गैंगस्टार-11 की ओर से अरमान आलम ने 3 और दीपांशु दास ने 2 विकेट हासिल किए।
106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गैंगस्टार-11 ने 9.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से शुभम महांति ने शानदार 47 तथा दीपांशु दास ने 35 रन बनाए। कुलियाना वॉरियर्स के अविनाश रथ ने 3 विकेट लिए।
मैच का संचालन अभिजीत बेहरा एवं कौशिक कलिया ने किया, जबकि नीतेश कुमार हेम्ब्रम ने स्कोरिंग में सहयोग दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपांशु दास को ‘मैन ऑफ द मैच’ (श्रेष्ठ खिलाड़ी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
श्रीयांश महांति के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मयूरभंज एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार दास, सह-सचिव एवं पत्रकार रवीन्द्र कुमार महांति, स्थानीय पार्षद निरुपमा महांति तथा पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सोमनाथ सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
रिपोर्ट : हिमांशु शेखर प्रहराज, ओडिशा चीफ, मयूरभंज।