कैमोर।
नगर के पाठक पार्किंग यार्ड के समीप मुख्य मार्ग के दोनों ओर खड़े किए जा रहे भारी वाहनों और ट्रकों की अवैध पार्किंग से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क किनारे लंबे समय तक खड़े रहने वाले ट्रकों के कारण मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर दोनों ओर ट्रकों की कतार लगने से सामने से आने वाले वाहनों को देखने में कठिनाई होती है। विशेषकर रात के समय और बारिश के मौसम में दुर्घटना का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक एवं राहगीर हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं।
नागरिकों ने प्रशासन एवं यातायात विभाग से मांग की है कि मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले ट्रकों पर कार्रवाई की जाए तथा सड़क को अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग से मुक्त कराया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की मांग की है।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट