बीकानेर रेंज जिला श्रीगंगानगर
पुलिस थाना जवाहरनगर
थानाधिकारी सीआई देवेंद्र सिंह
पुलिस चौकी मीरा चौक
चौकी प्रभारी नरेश बिश्नोई उपनिरीक्षक
विशेष भूमिका विकास कानिस्टेबल पुलिस चौकी मीरा चौक, अवतार सिंह कानिस्टेबल एएनटीएफ
एसपी हरी शंकर यादव आईपीएस के दिशानिर्देशन मे जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए एवं युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थों के खिलाफ तथा मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसी के अन्तर्गत दीपक शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर के निर्देशन में सुरेश विश्नोई वृताधिकारी वृत शहर एवं देवेन्द्र सिंह पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहरनगर के नेतृत्व में नरेश बिश्नोई उनि पुलिस थाना जवाहरनगर ने मय थाना स्टाफ के अवतार सिंह कानि 174 एएनटीएफ श्रीगंगानगर की सूचना पर नजद पुलिस चौकी साधुवाली से आरोपीगण गुरप्रीत सिंह पुत्र श्री सतपाल सिंह, उम्र 32 साल, निवासी गांव 1 एमएलके सी जालवाली पुलिस थाना घडसाना, व सुखदीप सिंह पुत्र श्री प्रीतम सिंह, उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 09 गांव पतरोडा, पुलिस थाना अनूपगढ श्रीगंगानगर जिला श्रीगंगानगर से 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा बरामद किया जाकर परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर पुलिस थाना जवाहरनगर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री जयवीर सिंह उनि पुलिस थाना जवाहरनगर के सुपुर्द किया गया। आरोपीगण से अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ जारी है।
पुलिस टीमः नरेश कुमार उनि प्रभारी पुलिस चौकी मीरा चौक, विकास हैडकानि 137, दलीप कानि 1291, ओमप्रकाश कानि 467 पुलिस थाना जवाहरनगर, श्रीगंगानगर।
उक्त कार्यवाही में अवतार सिंह कानि 174 एएनटीएफ पुलिस चौकी श्रीगंगानगर एवं विकास गोदारा हैडकानि 137 का विशेष योगदान रहा।