सहारनपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई।सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन गर्मी से परेशान लोगों ने इसे राहत की बारिश बताया।बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी, वहीं बच्चों और युवाओं ने भी मौसम का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी घंटों में भी जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़