35 वर्षीय भोला सत्यनारायण सिंग, निवासी- ईश्वरपुरा, भोजपुर (बिहार).हत्या की वजह: रूम के मकान किराए (House Rent) को लेकर दोस्तों में हुआ था विवाद.कार्रवाई: सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार पुलिस के सहयोग से दबोचा.गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस टीम ने 14 साल पहले अमरोली थाना क्षेत्र में अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए मुख्य आरोपी भोला सत्यनारायण सिंग को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपनी पहचान छिपाकर पिछले 14 वर्षों से देश के अलग-अलग राज्यों में फरारी काट रहा था.मामूली विवाद ने लिया था खूनी रूपपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह पूरी घटना साल 2012 की है. बिहार से सूरत मजदूरी करने आए भोला सिंग और उसका दोस्त मोहित सिंग अमरोली इलाके में अपने एक परिचित के रूम पर रुके थे. एक रात कमरे का किराया (रूम रेंट) देने की बात को लेकर दोनों दोस्तों के बीच तीखी बहस हो गई. यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी भोला सिंग ने मोहित सिंग के साथ मारपीट की और उसे आवास की चौथी मंजिल की छत (टेरेस) से नीचे फेंक दिया, जिससे मौके पर ही मोहित की मौत हो गई.