इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
सिवनी
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 02/06/2026 की रात्रि को आरोपी जयदीप बघेल पिता मेरसिंह उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम नरेला द्वारा अपने दिवंगत छोटे भाई विजय बघेल की पत्नी शोभा बघेल एवं उसके दो मासूम बच्चों काव्या बघेल उम्र 08 वर्ष तथा रियांश उर्फ निहाल बघेल उम्र 05 वर्ष को जान से मारने की नीयत से जहरीली कीटनाशक दवा पिलाने की घटना प्रकाश में आई।शोभा बघेल के पति विजय बघेल की वर्ष 2023 में बीमारी से मृत्यु हो गई थी।शोभा अपने दोनों बच्चों के साथ विगत 06 माह से अपने मायके ग्राम नरेला में रह रही थी।दिनांक 29/05/2026 को रात्रि लगभग 01:30 बजे जयदीप बघेल अपनी अल्टो कार क्रमांक MP-22-CA-4767 से शोभा के घर पहुंचा और शोभा एवं उसके दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया।घर से बिना बताए चले जाने पर जयदीप के परिजनों ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई जिस पर गुमशुदगी क्रमांक 81/26 कायम की गई।दिनांक 02/06/2026 को जयदीप थाना उपस्थित हुआ उसके साथ शोभा एवं दोनों बच्चे भी थे। थाने से शोभा बच्चों को लेकर चली गई तथा जयदीप को दस्तयाबी के पश्चात रात्रि लगभग 09:00 बजे रुखसत किया गया।थाने से जाने के बाद जयदीप बस स्टैंड गया और वहां से शोभा एवं उसके दोनों बच्चों को पुनः अपनी कार में बैठाकर छिंदवाड़ा चौक ले गया।वहां से एक दुकान से कीटनाशक दवा खरीदी और कार से अपने गांव नरेला स्थित माता मंदिर के पास ले गया।रात्रि लगभग 10:00 बजे कार में ही बैठकर कीटनाशक की शीशी खोलकर शोभा से कहा कि जब मैं नहीं जी सकता तो तू भी नहीं जी सकती और शोभा एवं पुत्र रियांश को जहरीली दवा पिलाई तथा स्वयं भी दवा का सेवन कर लिया।पुत्री काव्या को दवा पिलाने के दौरान वह कार से उतरकर भाग गई और परिजनों को मोबाइल पर सूचना दी। परिजनों द्वारा शोभा रियांश एवं जयदीप को जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया।हालत गंभीर होने पर रियांश एवं जयदीप को नागपुर रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान दिनांक 04/06/2026 को चांडक अस्पताल नागपुर में रियांश की मृत्यु हो गई।शोभा बघेल का उपचार सिवनी में हुआ और दिनांक 08/06/2026 को उन्हें छुट्टी दी गई।संपूर्ण जांच पर जयदीप बघेल द्वारा शोभा बघेल एवं उसके पुत्र रियांश को जान से खत्म करने की नीयत से जहरीली कीटनाशक दवा पिलाना प्रमाणित हुआ जिससे रियांश की मृत्यु हुई तथा शोभा की मृत्यु भी उपचार न मिलने पर निश्चित थी।
पुलिस कार्यवाही:
उक्त घटना पर थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 513/2026 धारा 103(1)109(1) बी.एन.एस.पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
1.गिरफ्तार आरोपी:
-जयदीप बघेल पिता मेरसिंह उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम नरेला थाना कोतवाली जिला सिवनी।
आरोपी को दिनांक 10/06/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
2.जप्त संपत्ति:-अल्टो कार क्रमांक MP-22-CA-4767 जिसका उपयोग घटना को अंजाम देने में