किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
नवापारा।
भीषण गर्मी और जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ के नवापारा गांव के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।
करीब 300 की आबादी वाले इस गांव में पेयजल का एकमात्र सहारा सिर्फ एक कुआं है, जिससे पूरे गांव की पानी की जरूरत पूरी की जा रही है।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि ग्रामीणों को पानी भरने के लिए कुएं के अंदर उतरना पड़ रहा है। जोखिम उठाकर लोग बर्तन और बाल्टियों के जरिए पानी निकाल रहे हैं, जिससे किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पेयजल व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। जल स्रोत सूखने के कारण महिलाओं और बच्चों को रोजाना लंबी मशक्कत करनी पड़ रही है।
गांव में पेयजल संकट ने लोगों की दैनिक जिंदगी को प्रभावित कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराने और स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।