ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
- विश्व योग दिवस पर प्रियदर्शिनी स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, विधायक श्री किरण सिंह देव रहे मुख्य अतिथि
सातों विकासखंड में भी योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित
जगदलपुर 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रियदर्शिनी स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक किरण सिंह देव शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महापौर संजय पांडेय, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, आईजी सुंदरराज पीसीसीएफ स्टायलो मंडावी, कलेक्टर, आकाश छिकारा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस विभाग और नगर सेना के जवान एवं बहुसंख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्यवर्धक योगासन, प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को निरोगी जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया।इसके अलावा कार्यक्रम में स्वास्थ्य जीवन के लिए नशा मुक्ति का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम से पहले विधायक और महापौर ने स्टेडियम परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर पौध रोपण भी किया।
इसके अलावा जिले के सभी विकासखंडों में भी योगाभ्यास किया गया, तोकापाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चित्रकोट विनायक गोयल भी शामिल हुए ।