अभिषेक बालाजी
मुखबिर सूचना के आधार पर, जावर पुलिस टीम ने थाना जावर के ग्राम बरछापूरा मे सागौन लकड़ी के एक अवैध भंडारगृह पर छापा मारा। इस दौरान लगभग 40 छोटी-बड़ी सागौन की सिल्ली जब्त की गई ।
पुलिस द्वारा सागौन की जप्ती बनाकर,अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग की टीम को सागौन सुपुर्द की
जावर थाना पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि क्षेत्र में वन संपदा की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।