आंवला पुलिस ने 25हजार का इनामी शातिर आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलाह एवं मोटरसाइकिल बरामद, नियमानुसार कार्रवाई जारी।
बरेली के आंंवला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में वांछित आरोपी 25 हजार का इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया और उसके पास से अवैध असलाह एवं मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार थाना आंवला क्षेत्र में दिनदहाड़े अपहरण के प्रयास लोहे की राड से जानलेवा हमला और गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर मामलों में वांछित 25 हजार का इनामी शातिर आरोपी संजय यादव निवासी मोहल्ला ताडगंज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान रविवार को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। जबकि आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया वादी कौशल निवासी पुरैना बस स्टैंड बालाजी धाम कॉलोनी थाना आंवला द्वारा तहरीर दी गई थी कि संजय यादव व उसके साथियों द्वारा लोहे की राड से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जिसमें संजय यादव आदि तीन नामजद के खिलाफ पंजीकृत किया गया हैं। उक्त मुकदमे में नामित आरोपी संजय यादव गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 25हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से तीन पुलिस टीमें गठित की गई। रविवार 21 जून को मुखबिर की सूचना पर रेवती तिराहे से जाने वाले कच्चे रास्ते के पास ट्यूबवेल के समीप घेराबंदी के दौरान आरोपी संजय यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल रवि शंकर घायल हुए। आरोपी के दो साथी संजू यादव एवं ज्ञान दीप मौके से फरार हो गए। घायल आरोपी एवं पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में मामला पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार संजय यादव के खिलाफ आंवला थाने में 13 मुकदमे दर्ज हैं। जिसका एक बड़ा आपराधिक इतिहास है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बिना नंबर की बरामद हुई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथियों संजू यादव एवं ज्ञानदीप के साथ मिलकर कौशल के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद से वह गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। तथा लगातार स्थान बदलकर छिपता रहा। आरोपी ने यह भी बताया कि थाना आंवला पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट सहित मुकदमों में वांछित था। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिसके जवाबी फायर में उसके दोनों पैर में गोली लगी। आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम संजू यादव एवं ज्ञानदीप बताए हैं। उसने स्वीकार किया कि दोनों साथियों के कहने पर उसने पुलिस टीम पर फायर किया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह, निरीक्षक अपराध अरविंद सिंह, उप निरीक्षक नितिन शर्मा, राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल रवि शंकर, कांस्टेबल सोनू कुमार, दुलीचंद और मनोज कुमार शामिल रहे।