खनन माफियाओं पर शिकंजा: बिशारतगंज पुलिस ने अवैध खनन कर रही JCB पकड़ी
बरेली आंवला थाना बिशारतगंज,से लगातार आ रही अवैध खनन को लेकर शिकायत इसी क्रम में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त हुए थाना प्रभारी नरेश कुमार कश्यप ने रविवार की रात एक बड़े पैमाने पर खनन कर रहे एक बड़े खनन माफिया की जेसीबी सीज कर दी।प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना बिशारतगंज और थाना भमोरा के बॉर्डर पर थाना बिशारतगंज के गांव मलगांव के आसपास रात्रि में जेसीबी चलाकर डंपरों से बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है सूचना पर रात्रि में ही करीब 2:00 बजे पहुंच कर जेसीबी को कब्जे में ले लिया और डंपर ड्राइवर अपने डंपर लेकर भागने में सफल हो गए।पूछने पर जेसीबी चालक राजेश कुमार निवासी रामनगर थाना किला खेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड ने बताया कि वह मजदूरी पर काम करता है और नाम नहीं जानता है कोई ठेकेदार हैं जो आंवला में रहते हैं उन्हीं के यहां जेसीबी चलती है और वह मजदूरी पर हैं।अवैध रूप से खनन कर रही जेसीबी को एमबी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है और अवैध रूप से हो रहे खनन की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली