हॉलीवुड लेवल VFX, सुपर पावर स्टोरी और दमदार अभिनय ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
रिपोर्ट राहुल जायसवाल
इन दिनों जल्द रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्म “योद्धा नताशा की प्रेम कथा” रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के पोस्टर और वीडियो क्लिप जैसे ही इंस्टाग्राम, फेसबुक और यू ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह तेजी से बढ़ गया है। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स और कई वीडियो क्रिएटर्स का मानना है कि भारत में इस तरह की फिल्म पहली बार बनाई जा रही है,
जिसमें हीरो और हीरोइन दोनों को सुपर पावर अवतार में दिखाया गया है। फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट और इसकी स्टोरी लाइन दर्शकों को हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की याद दिला रही है। कई लोगों ने इसकी तुलना विदेशी फैंटेसी फिल्मों से करते हुए कहा कि यह भारतीय सिनेमा में एक नया प्रयोग साबित हो सकती है।
फिल्म के वीडियो क्लिप्स देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि फिल्म का VFX, एक्शन, कॉस्ट्यूम डिजाइन और सिनेमैटिक प्रेजेंटेशन किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट जैसा दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म में मुख्य अभिनेता देवेंद्र गुप्ता और अभिनेत्री समिता गिरी ने अपने दमदार अभिनय से किरदारों को जीवंत बना दिया है। अभी तक दर्शकों को केवल पोस्टर और वीडियो क्लिप देखने को मिले हैं, लेकिन इन्हीं झलकियों ने लोगों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। फिल्म प्रेमियों का कहना है कि अगर पूरी फिल्म इसी स्तर की हुई तो यह आने वाले समय में एक बड़ी सफलता बन सकती है।
फिल्म को खास बना रहा है इसका भव्य निर्देशन, जिसे मिथलेश निषाद ने संभाला है। फिल्म की शूटिंग जौनपुर, वाराणसी, नेपाल काठमांडू तथा हिमालय की खूबसूरत वादियों में की गई है। खास बात यह है कि फिल्म में नेपाल के कलाकारों और टेक्नीशियनों की टीम ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे फिल्म का स्तर और अधिक भव्य नजर आ रहा है।
फिल्म समीक्षकों का मानना है कि इस तरह की कहानी और बड़े स्तर के विजुअल इफेक्ट्स के साथ बनाई गई यह हिंदी फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकती है। फिलहाल फिल्म के पोस्टर और वीडियो क्लिप लगातार वायरल हो रहे हैं और लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।
फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी ब्रजेश जायसवाल द्वारा संभाली जा रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।