आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जनसुनवाई की। उन्होंने आंवला कैंप कार्यालय और गुलड़िया स्थित अपने आवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।इस दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है। उन्होंने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।मंत्री ने प्राप्त सभी प्रकरणों के प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय और आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली