भोपाल शनिवार दिनांक 4 जुलाई 2026 को पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ,मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश राजपत्र मे प्रकाशित मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड की नवगठित कमेटी मे दो गैर मुस्लिम श्री मनोज मालपानी इंदौर और श्री अनिमेश भार्गव राघौगढ़, गुना को सदस्य बनाए जाने को लेकर अल्पसंख्यक नेता डॉ.फरीद काज़ी ने कड़ा विरोध जताते हुए केंद्र मे बैठी भाजपा शासित मोदी सरकार और मध्य प्रदेश मे डॉ. मोहन यादव सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मुख्य मंत्री सत्ता का दुरुपयोग करते हुए भारत के संविधान की न सिर्फ धज्जियाँ उड़ा रहे हैं बल्कि मुसलमानों के खिलाफ न सिर्फ नफरत फैला कर बल्कि मज़हबी मामलों, धार्मिक स्थलों , से लेकर वक़्फ़ बोर्ड तक मे मादाखिलत करते हुए हर वो कम कर रही है जिससे मुसलमान हलाक व परेशान हो, डॉ. फरीद काज़ी ने तत्काल इन दिनों सदस्यों को मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड कमेटी से हटाए जाने की मांग करते हुए ये भी आरोप लगाए के मध्य प्रदेश मे भोपाल के बाद सबसे ज़्यादा अल्पसंख्यक और उनकी वक़्फ़ जायदाद बुरहानपुर मे है लेकिन इसके बा वजूद भी बुरहानपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुरहानपुर से किसी एक को भी सदस्य नहीं बनाया गया डॉ. काज़ी ने बुरहानपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक सदस्य बुरहानपुर से भी बनाए जाने की मांग की है डॉ. फरीद काज़ी ने डॉ.मोहन यादव सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 27 जुलाई 2026 को अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी और दलित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के आह्वान पर देहली के जंतर मंतर से जमा होकर मुसलमानों,दलितों, पिछड़ों, सिखों और निचले तबके के लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे संसद घेराव का एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है उसमे इस मुद्दे को भी शामिल करने के लिए इमरान प्रतापगढ़ी जी से निवेदन किया जाएगा ।
डॉ. फरीद काज़ी ने भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक एवं अल्पसंख्यकों के कद्दावर और बेबाक नेता श्री आरिफ मसूद का इस कमेटी मे नाम न रखने के पीछे की वजह भाजपा सरकार पर उनका दब दबा,बेबाकी और डर बताया है ।
आईटीएन नेशनल न्यूज़ नेटवर्क
ब्यूरो चीफ: सैयद फ़ारूक़