सहारनपुर : जनपद में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के निर्देश पर 10 जुलाई यानी कल शुक्रवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, राजकीय, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों के विद्यालय इस दिन बंद रहेंगे – आदेश में कहा गया है कि लगातार वर्षा के कारण सड़कों और विद्यालय परिसरों में जलभराव तथा विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन में कठिनाई को देखते हुए यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़