दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दुद्धी जिला इकाई के नेतृत्व में गुरुवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। टाउन क्लब दुद्धी मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा का शुभारंभ दुद्धी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, मनीष गहलोत, अमन जायसवाल और राजेश्वर श्रीवास्तव ने हरि झंडी दिखाकर किया।
छात्रों ने “वन्दे मातरम” और “छात्र शक्ति ,राष्ट्र शक्ति” के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली। भगवा ध्वजों और देशभक्ति गीतों से सजी शोभा यात्रा के दौरान नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राधाकृष्ण सिंह, आयुष केशरी, दिलीप मौर्य व दुद्धी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।