बरेली आंवला अलीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामगंगा नदी के रौतापुर घाट पर ममेरे और तहेरे भाई के साथ नहाने गया 22 वर्षीय बीटेक छात्र अचानक गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार महोबा गांव निवासी अजय (22) पुत्र दिनेश उर्फ मनोहर लाल बुधवार सुबह अपने ममेरे और तहेरे भाइयों के साथ रामगंगा नदी के रौतापुर घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। SDRF की टीम को तुरंत बुलाया गया, वहीं सुभाष नगर थाना क्षेत्र के टांडा गांव से अनुभवी गोताखोरों की टीम को भी मौके पर लगाया गया। तलाशी अभियान की निगरानी के लिए एसडीएम आंवला, सीओ आंवला और एडीएम एफ आर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लियाअजय परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। वह बीटेक का छात्र होने के साथ-साथ जयपुर में नौकरी भी करता था। वह 22 जुलाई 2026 को छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद शव को खोज निकालापोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है
रिपोर्टर प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली