उपनिरीक्षक और सिपाही को लापरवाही बरतने पर किया निलंबित।
सहसवान। नगर के तकिया मोहल्ले में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में भैंसों को भरकर ले जा रहे ट्रक को छोड़ने के आरोप में कोतवाली सहसवान में तैनात उप निरीक्षक और एक सिपाही को एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है
कस्बा सहसवान के तकिया मोहल्ले में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार यानी पशु बाजार लगता है जिसमें कहीं व्यापारी पशु खरीदने बेचने आते हैं शाम को एक ट्रक भैंसों को भरकर ले जा रहा था जिसमें एक भैस मर गई थी सूचना मिलती ही पशु प्रेमी ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रुकवाया और उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कोतवाली दरोगा बलबीर सिंह और सफाई गौरव पंवार ने मृतक भैस को वहीं पास में गड्ढा खुदवाकर दफन करवा दिया था और ट्रक चालक को छोड़ दिया इसके बाद शिकायत करने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्रथम दृष्टया लापरूमानते हुए दारोगा बलवीर सिंह और सिपाही गौरव पवार को निलंबित कर दिया है।