आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के आदेश के बाद पूरे मध्य प्रदेश में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, जिसमें पन्ना जिले में कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के मार्गदर्शन में अलग अलग दलों का गठन किया गया है, जिसका नोडल अधिकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव को बनाया गया है । आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय द्वारा ग्राम विक्रमपुर पंचायत लक्ष्मीपुर थाना कोतवाली पन्ना से चन्द्रपाल पटेल पिता श्री लखन लाल पटेल उम्र 42 वर्ष की किराना दुकान से 46 पाव देशी मदिरा सादा कुल मात्रा 8.28 बल्क अनुमानित मूल्य लगभग 3500 रुपए जप्त की गई । आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद ग्राम मुटवा कलां थाना देवेंद्र नगर में कल्याण सिंह यादव पिता श्री तीरथ सिंह यादव उम्र 60 वर्ष के रिहायशी मकान में गल्ला (अनाज) के बोरियों में छुपा कर रखी तीन कार्टून में 150 पाव देशी मदिरा सादा कुल मात्रा 27 बल्क लीटर अनुमानित मूल्य 11250 रुपए जप्त की गई । आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया । इसके साथ ही ग्राम रानीपुरा थाना सिमरिया में करन सिंह राजा परमार पिता श्री प्रहलाद सिंह परमार उम्र 28 वर्ष के रिहायशी मकान से 8 लीटर
हाथभट्टी मदिरा 40 किग्रा महुआ लाहन कुल अनुमानित मूल्य 5200 रुपए जप्त किए गए । आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, आबकारी आरक्षक स्मिता ठाकुर, कुलदीप जाटव, उमाशंकर साहू, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, मोतीलाल प्रजापति, कौशल्या बाई और आकाश साहू, राजेश पटेल सम्मिलित रहे ।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी पन्ना मध्य प्रदेश