फिरोजाबाद: 1 किलो 44 ग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, खैरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
फिरोजाबाद। जिले में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान 1 किलो 44 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक शातिर आरोपी को धर दबोचा है।
वन विभाग की नर्सरी के पास से हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद की अगवाई में खैरगढ़ पुलिस टीम गश्त पर थी।
9 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम नगला भवानी जाने वाले मार्ग पर स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास संदिग्धों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 1 किलो 44 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, भेजा गया जेल
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सतीश पुत्र भगवान सिंह, निवासी नगला हिम्मत (थाना खैरगढ़, फिरोजाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खैरगढ़ थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय फिरोजाबाद में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक परविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल 148 मुजाहिद हुसैन तथा कांस्टेबल 1072 पवन कुमार शामिल रहे।
खैरगढ़ पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा
रिपोर्टर अमित पालीवाल
