Home » पैसे देने से इनकार करने पर बेटों द्वारा मारपीट किए जाने से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग छेदीलाल ने करीब तीन सप्ताह तक इलाज के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया।
पैसे देने से इनकार करने पर बेटों द्वारा मारपीट किए जाने से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग छेदीलाल ने करीब तीन सप्ताह तक इलाज के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया।
सलोन, रायबरेली।जिस पिता ने जिंदगी भर अपने बेटों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी पिता की जिंदगी का आखिरी वक्त बेटों की कथित मारपीट के दर्द में गुजरा। पैसे देने से इनकार करने पर बेटों द्वारा मारपीट किए जाने से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग छेदीलाल ने करीब तीन सप्ताह तक इलाज के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के पूरे झाऊ मजरे बिसैया निवासी पार्वती ने तीन सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 30 अगस्त को रुपये मांगने पर बेटे घनश्याम ने छेदीलाल के साथ मारपीट की थी। बयान के दौरान विवेचना में दूसरे बेटे विजय की भी संलिप्तता सामने आई, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घनश्याम घटना के बाद से फरार है।कोतवाल संदीप कुमार राय ने बताया कि मौत की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमे में धाराएं तरमीम की जाएंगी और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।