**इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और लोकेशन की अनदेखी कर आरोप पत्र दाखिल करने का मामला, विभागीय जांच के आदेश…..
गोण्डा।। विवेचना में अनियमितता बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की प्रारंभिक जांच में मुकदमा संख्या 192/2026, धारा 85, 74, 115(2) व 352 बीएनएस की विवेचना में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और लोकेशन की अनदेखी कर आरोप पत्र दाखिल करने तथा मामले को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं।
जांच में यह भी आरोप सामने आया कि विवेचक ने वादिनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से साक्ष्यों के विपरीत कार्रवाई की और उसे दोबारा प्रार्थना पत्र देकर उच्चाधिकारियों के समक्ष मामला प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। प्रथम दृष्टया पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
