ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पन्ना शहर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, निरीक्षण के दौरान पकड़ी विद्युत चोरी

```

पन्ना।

शहर में बिजली विभाग की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान विद्युत चोरी का मामला पकड़ा गया। टीम ने मौके पर मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते हुए पाया।

बताया जा रहा है कि विभाग को लगातार लाइन लॉस और बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान एक घर में लगे मीटर बॉक्स में अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी, जिसे टीम ने रंगे हाथ पकड़ा।

विभाग द्वारा उपभोक्ता के खिलाफ नियमानुसार विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जुर्माना और एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अवैध तरीके से बिजली का उपयोग न करें, पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *