*जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन कुमार*
*नियमित योग से ही बढ़ती है हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता- अतुल कांत*
*इटावा* । कर्मचारी शिक्षक ( वे.) एसो. उ. प्र. के तत्वाधान में विशाल एकदिवसीय योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन एसो. के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव की अध्यक्षता में एंव प्रदेश महामंत्री अरविन्द प्रताप धनगर के सफल संचालन में सम्पन्न हुआ जिसमे विभिन्न योगाचार्यो व योग गुरुओं द्वारा कई महत्वपूर्ण आसानों व प्राणायाम कराने के साथ विशाल योग शिविर सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल कान्त शुक्ला ( डी.एफ.ओ इटावा), ने कहा कि, नियमित योग करने से ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, करो योग रहो निरोग का संदेश जनमानस तक पहुंचना ही आज के इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भी है, मैं आशा करता हूँ कि आगे भी कर्मचारी शिक्षक वेल0 एसो0 के द्वारा इस प्रकार के कर्मचारियों शिक्षकों, सेवानिवृत्ति कर्मचारियों, शिक्षकों के हित में कार्य सदैव किये जाते रहेगे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इं विनय कुमार मणि त्रिपाठी (अधिशाषी अधिकारी न. पा. परि. इटावा) ने कहा कि,नियमित रूप से योग करने से मनुष्य जीवन भर स्वस्थ रहता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना ही चाहिए । उन्होंने कहा कि, कोरोना समेत अनेक महामारियों से वचाव में योग, प्राणायाम, अभ्यास की महति भूमिका पहले ही जग जाहिर है। आज मुझे इस बात की भी बहुत प्रसन्नता है कि हमारे कर्मचारियों और योग शिक्षको के द्वारा जनहित में यह विशाल योग शिविर का सफ़ल आयोजन किया गया है । विशिष्ट अतिथि गणेश राजपूत (ब्लॉक प्रमुख बढ़पुरा) ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का बड़ा प्रयास सबको स्वस्थ रखने का एक वैश्विक प्रयास भी है जिसे आज दुनियां ने भी अपना लिया है । एसो. के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि कर्मचारियों, शिक्षकों, सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लिए आयोजित योग शिविर के अतिरिक्त एसो. के बैनर तले गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी नबम्बर माह में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें दवाइयाँ भी नि:शुल्क ही वितरित की जायेगी । एसो. के प्रान्तीय महामंत्री अरविन्द प्रताप सिंह धनगर ने कहा कि, योग और व्यायाम मनुष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है उन्होंने कहा कि एसो. के बैनर तले हम लोग आगे भी योग शिविर का आयोजन करते रहेंगे ।
एसो. के प्रा. उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने कहा कि नियमित योग प्राणायाम जीवन के लिए बहुत आवश्यक है जिनके करने से मनुष्य बीमारियों से बच सकता है। इस अवसर पर कर्मचारी नेता पूरन सिंह पाल, गिरेन्द्र वघेल, प. गोविन्द माधव शुक्ला, देवेन्द्र सोलंकी, के. पी. शाक्य ,आफताब हुसैन, विपिन मिश्रा, शशिप्रभा, डा. जी. सी पाल, शिक्षक नेता वृजेश यादव, शिक्षक नेता उपेन्द्र वर्मा, सर्पमित्र डा.आशीष त्रिपाठी,अशोक दुबे, डा. धर्मेन्द्र यादव, सुनील वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, रामचन्द्र यादव शिक्षक, रामविलास यादव, कृष्ण अर्जुन, भूपेंद्र भदौरिया, अनिल वाजपेई, वृजेश मिश्रा, आनन्द शुक्ला, अनिल यादव, प्रशान्त गौड़, जयन्त शुक्ला, वीरेंन्द्र वर्मा ने भी योग के महत्व पर अपने विचार प्रकट किये ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वी. के. गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एसो. के प्रा. उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता,समाजसेवी धर्मवीर सिंह यादव विट्टू, समाजसेवी नाथूराम धनगर, समाजसेवी मनोज यादव, समाजसेवी राकेश यादव, प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र यादव, प. वृजानन्द शर्मा, योगाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र के महेश बाथम, योगाचार्य भुवनेश यादव, एंव एसो. के जिला अध्यक्ष रजनीश राठौर , शिक्षक नेता ललित सक्सेना, वृजमोहन यादव, शिववीर यादव, दिलीप यादव, चन्द्रभान यादव,मुझे. इरफान, समर कश्यप, नितिन यादव, अरविंद यादव, मंजीत कठेरिया, सतेन्द्र महेश्वरी,नीरज राजपूत, अतुल प्रजापति, चंदन, सतीश यादव, रणधीर गोयल, मीरा यादव, कुसुम राठौर,नीलू दुबे,सलीम, देवेन्द्र पाल, सिंटू शर्मा, मु. सादिक, गोविन्द सिंह हेला, शिवकुमार कठेरिया, श्रवण वाजपेई, रामकिशन, प्रवेन्द्र यादव, विवेक यादव, किशन प्रकाश, अजय,अनिल यादव, आलोक दीक्षित, अश्वनी यादव, गौरव शर्मा, जलकल, अजय यादव जलकल, इमरान अहमद, पुष्पेन्द्र राजपूत, मनोज राजपूत, शमशाद अहमद, निसार अहमद, चन्द्रभान यादव, जितेंद्र वाजपेई, जय कुमार, विशाल, विवेक यादव, शिविर में भारी संख्या में कर्मचारी शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम की सफलता में प्राथमिक शिक्षक संघ इटावा के पदाधिकारियों एंव नेहरू युवा केन्द्र के कर्मचारी साथियों का सराहनीय योगदान रहा । कार्यक्रम में महिलाओं कर्मचारियों एंव महिला शिक्षिकाओं ने बढ- चढ़कर सहभागिता की। अन्त में एसो. के जिला अध्यक्ष रजनीश राठौर ने कार्यक्रम में आये हूए सभी अतिथियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, सेवानिवृत्ति शिक्षकों का कार्यक्रम की सफलता पर आभार प्रकट किया ।