दल्लीराजहरा में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 10.180 लीटर शराब जब्त
बालोद, 8 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दल्लीराजहरा क्षेत्र से 10.180 लीटर हाथभट्ठी महुआ कच्ची शराब जब्त की है।
आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई वार्ड क्रमांक 17, कोटागांव निवासी त्रिलोचन सोरी (37) के खिलाफ की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क ख, 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त दल्लीराजहरा तुलेश कुमार देशलहरे कर रहे हैं। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक चंद्रशेखर सिंहसार, राकेश देशमुख, गजेन्द्र सोम, महिला आबकारी आरक्षक चुनेश्वरी साहू और वाहन चालक कुलदीप ठाकुर शामिल रहे।
जिला प्रशासन के अनुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
