डीग, 13 अक्टूबर 2026 को किशन लाल जोशी विद्यालय में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के आयोजक महिला अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त सहायक निदेशक (AD) श्रीमान राजेश कुमार जी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किशन लाल जोशी विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्रीमान निहाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ राजेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में डीग जिले की समस्त महिला पर्यवेक्षक, वन स्टॉप सेंटर तथा पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण हेतु समाज में जागरूकता फैलाना था। साथ ही, बालिकाओं को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ भी दिलाई गई।