झांसी में टोडीफतेहपुर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय से जारी वारंट पर एक आरोपी गिरफ्तार
झांसी में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, टोडीफतेहपुर पुलिस की कार्रवाई
झांसी के थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के संबंध में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मानसिंह पुत्र पोतेलाल, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम पुछी, थाना टोडीफतेहपुर, जनपद झांसी के रूप में हुई है।
यह मामला वर्ष 2008 की एनसीआर संख्या 73/08 और केस संख्या 2635/09 से संबंधित है। प्रकरण में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 506 का उल्लेख है।
एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक दामोदर सिंह, आरक्षी राजा शर्मा, आरक्षी चेतन सिंह और महिला आरक्षी रचना।
#JhansiNews #JhansiPolice #Todifatehpur #UPPolice #CrimeNews #BundelkhandNews #RamNareshYadav