गोंडा।
उत्तर प्रदेश गोंडा जिला के नगर करनैलगंज की ऐतिहासिक रामलीला में भरत मिलाप का मंचन अवलौकिक ढंग से देश भर की संस्कृति का संगम व भव्य प्रदर्शन से किया गया। रावण वध के पश्चात मंच पर श्री राम, लक्ष्मण एवं माता सीता की अयोध्या वापसी का मंचन किया गया। इसमें भरत द्वारा चरण पादुका लौटा कर बड़े ही भावुकता से अपने भ्राता श्री राम का स्वागत किया गया। भरत मिलाप का दृश्य दर्शकों को भाव विभोर कर गया।
उसके बाद श्री राम के राज्याभिषेक की तैयारियां शुरू की जाने लगी और देर रात को नगर के गुड़ाही बाजार रामलीला भवन से करीब दो दर्जन देवी-देवताओं की और मां काली का विराट रूप, छऊ – आदिवासी नृत्य और केरल – झारखंड की लोक नृत्य झांकियों ने बिखेरा अद्भुत छटा, साथ ही साथ स्थानीय कलाकारों, बच्चों द्वारा भी अलग-अलग झांकियां निकाली गईं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पहली बार देख इतना भव्य प्रदर्शन का नजारा।साथ ही में श्री राम, लक्ष्मण, माता जानकी का विमान नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मेंहदी हाता, बजरंग नगर से पुनः वापसी सभी विमान के साथ पूरे नगर में भ्रमण करते हुए भरत मिलाप रामलीला स्थल गाड़ी बाजार पहुंचे। यहां श्रीराम और भरत के मिलाप की लीला संपन्न हुई। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों को भाव विभोर कर दिया आतिशबाजी से पूरे नगर के नए कलेवर दगाया गया ।इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडे, विश्वनाथ शाह, कामता नाथ वर्मा, श्रीनाथ रस्तोगी, नीरज जायसवाल.अंकित जायसवाल, गौरव वैश्य,रितेश सोनी, गोपीनाथ शाह,विजय कुमार (मुन्ना सेठ) सचिन गुप्ता,सौरभ वैश्य,दिवाकर पाण्डेय,अभिनव शाह,आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट श्रीनाथ रस्तोगी जिला सवादाता गोण्डा
आई टी एन नैशनल
