छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की आशंका, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
रायपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़ के चिह्नित जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसे देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।
खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, गरज-चमक के समय खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है।
अपील: मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें, सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।

