नगर पंचायत अलापुर में साफ सफाई न होने से फैल रही है संकाम्रण बीमारियां।

अलापुर/बदायूं। कुछ समय से नगर पंचायत अलापुर में सफाई न होने के कारण चारों तरफ कूड़ो के ढेर लग गए हैं जिसके कारण नगर में गंदगी फैल रही है विगत दिनों बुखार आने से तीन बच्चों की मौत हो गई उसके बाद नगर पंचायत अलापुर ने सफाई करना तो दूर उसकी तरफ देखा भी नहीं है।
आपको बता दें कि 9 अगस्त को शासन की ओर से अलापुर नगर पंचायत की अध्यक्षा हुमा बी को बर्खास्त कर दिया गया था उसके बाद डीएम ने उपजिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार को प्रशासक का चार्ज दिया है वहीं अलापुर के अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार का भी एक माह पहले तबादला हो चुका है तब से यहां पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है कोई भी सफाई कर्मचारी सही तरीके से सफाई नहीं कर रहा है मन होता है तो वह मोहल्ले गलियों में जाकर सफाई करते ही नही। यह हाल कस्बे के वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला इमलिया नगला का नहीं यही हाल वार्ड नंबर 12 ओर 15 का भी है नगर के मोहल्ला इमलिया नगला में विगत दोनों आए बुखार से तीन बच्चे याचना,करन हर्देश की बुखार से मौत हो गई और करीब 50 लोग बुखार से तड़प रहे हैं बच्चों की मौत होने से मोहल्ले में दहशत और मातम का माहौल है नगर पंचायत अलापुर की अनदेखी की वजह से वार्ड में गंदगी और जल भराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं उसके बावजूद भी नगर पंचायत अलापुर ने सफाई नहीं कराई है कस्बे के लोगों का कहना है कि सफाई न होने के कारण गलियों में गंदगी हो गई है नालियां चौक हो गई है जिसके कारण बुखार का प्रकोप बढ़ गया है गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं जिसके कारण डेंगू,मलेरिया जैसी अन्य बीमारियां पैदा हो रही है। कस्बा में सफाई व्यवस्था नहीं कराई गई तो लोगों को अपनी जान का खतरा सता रहा है।

अलापुर के वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला इमलिया नगला के उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय के पास में कुछ माह पहले जेसीबी से एक गहरा गड्ढा करवाया गया था उस गड्ढे में मोहल्ले की नालियों का दूषित पानी जमा हो रहा है स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ आसपास के रहने वाले लोगों के लिए यह गड्ढा खतरा बना हुआ है कुछ समय पहले इस गड्ढे में गिरकर एक घोड़े की मौत हो गई थी मोहल्ले के लोगों ने गड्डे को भरने पानी की निकासी के लिए नगर पंचायत से शिकायत की थी मगर नगर पंचायत ने उसे शिकायत पर कोई भी इंतजाम नहीं किया जिससे प्राथमिक स्कूल के पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहल्ले की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है गलियों और खाली स्थान पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं कई जगह गलियों में नालियों का पानी जमा है गलियों में जल भराव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से भरने के साथ बुखार जैसी संक्रामक बीमारियां का भी खतरा बना हुआ है।
