अमेठी
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है जिसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौंजा निवासी वकील उर्फ सेनापति (42) और उसके छोटे भाई चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह (24) के रूप में हुई है, पुलिस के मुताबिक वकील उर्फ सेनापति के खिलाफ अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर और बाराबंकी में चोरी, लूट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 33 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि चांद मोहम्मद के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में 2 नवंबर को क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिवरतनगंज पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूरे बैसन मजरे जैतपुर में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित दो आरोपी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से हैदरगढ़ की ओर से शिवरतनगंज आ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने कुकहा रामपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें पीछे बैठा वकील उर्फ सेनापति घायल होकर गिर पड़ा वहीं मोटरसाइकिल गिरने से चालक चांद मोहम्मद का पैर उसमें फंस गया पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान वकील के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस 315 बोर, चार जोड़ी पायल, तीन बिछिया, एक नाक की कील, दो कान के टॉप्स और 5800 रुपये बरामद हुए हैं वहीं चांद मोहम्मद के पास से तीन जोड़ी पायल, तीन बिछिया, एक नाक की कील, एक लॉकेट, एक चांदी का गुटका और 9200 रुपये मिले हैं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी 41 एवी 7025 भी कब्जे में ले ली है, दोनों के पास से कुल 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिन में मोटरसाइकिल से घरों की रेकी करते थे और रात में चिन्हित मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे करीब 15 दिन पहले बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के नेवाजगढ़ कैथन मजरे अहमदपुर में एक घर में नकब लगाकर जेवरात और रुपये चोरी किए थे, वहीं करीब 10 दिन पहले शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे जैतपुर में घरों के ताले तोड़कर चोरी की थी, पुलिस के मुताबिक बरामद जेवरात इन्हीं दोनों घटनाओं से संबंधित हैं कुछ जेवरात बेचकर मिले रुपये दोनों ने आपस में बांट लिए थे बरामद 15 हजार रुपये उसी बिक्री की बची हुई रकम बताई गई है।
पुलिस ने शिवरतनगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे में बरामदगी से संबंधित धाराएं बढ़ाने के साथ ही पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।
बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में भी दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शिवरतनगंज थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, मनोज प्रजापति, कुंवर सिंह समेत हेड कांस्टेबल शंकर पटेल, शेषबहादुर यादव और कांस्टेबल विशेष यादव, दीपक सिंह व अनुराग यादव शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है,वकील उर्फ सेनापति का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है उसके खिलाफ दर्ज 33 मुकदमों में चोरी, लूट, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं, वहीं चांद मोहम्मद के खिलाफ भी अमेठी, अयोध्या और बाराबंकी में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा गोवध निवारण अधिनियम के तहत आठ मुकदमे दर्ज हैं।
