पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में नई बाइक में पेट्रोल खत्म होने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मारपीट में अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संवाददाता: शिवम शुक्ला (Shivam Shukla)
