दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में शनिवार सुबह त्रिभुवन फील्ड के पास वन विभाग की नर्सरी के बंधी में 45 वर्षीय करुणाकांत उर्फ लल्लन पुत्र स्व. बासदेव प्रसाद निवासी कस्बा वार्ड नंबर 8, का शव पलाश के पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक गल्ला व्यापारी (आढ़ती) थे।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और कस्बे में शोक की लहर दौड़ पड़ा। वॉचर ने सुबह करीब 10 बजे पलाश के पेड़ से लटकता व बाइक के ऊपर बैठे अवस्था में शव देखने की सूचना ग्राम प्रधान मल्देवा के प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके पर घटना की सूचना पर मौजूद लोगों की मदद से नायलॉन रस्सी से लटके शव को पेड़ से उतारा गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले के गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम भी पहुंची है
मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। बड़ा पुत्र और पुत्री बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
समाचार लिखें जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चला सका है ।
पुलिस और फारेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
